देश को सुरक्षित करने हेतु इण्डिया गठबंधन के पक्ष में करें वोट,श्री कुमार सरकार।
राजमहल संसदीय क्षेत्र की हर एक जनता अलमगीर आलम है, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक।
बजरंग पंडित
इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान को लेकर झामुमो और कांग्रेस लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है इसी क्रम में आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक के नेतृत्व में कई ग्रामीण क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जहां लोगों का भारी समर्थन देखने को मिला,लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सोमवार को जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरिहरा, सितेश नगर,पृथ्वी नगर में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया गया साथ ही श्रीकुमार सरकार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राजमहल I. N. D. I. A गठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार हंसदाय के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर अपील किया गया,अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाकर राहुल गांधी जी के हाथ को मजबूत करें, ईडी प्रकरण को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि मंत्री की कमी हम ग्रामीण पूरा करेंगे, कांग्रेस का हर एक कार्यकर्त्ता अलमगीर आलम साबित होगा इस चुनाव में। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, रामविलास महतो सेलिम हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I








