Search

May 11, 2026 7:10 pm

अभद्र व्यवहार के चलते जनसेवक हुआ निलंबित,

हिरणपुर अंचलाधिकारी के अनुशंसा में डीडीसी पाकुड़ ने किया करवाई।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत शराबी जन सेवक प्रभात रंजन को अंचलाधिकारी मनोज कुमार से उलझन महंगा पड़ा।
अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने उपयुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार को जनसेवक प्रभात रंजन के विरुद्ध धमकी देने ,गाली गलौज करने ,सरकारी कार्यों में दबंगता और सेवा आचार संहिता के प्रतिकूल व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए निलंबन के लिए अनुशंसा किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक हिरणपुर प्रखंड कार्यालय के जनसेवक प्रभात रंजन पर 18 मार्च को शराब के नशे में अंचलाधिकारी मनोज कुमार के साथ अश्वेत भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। इसके अलावा सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप चेक नाका में गाली गलौज का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है। उक्त सभी आरोपों के आधार पर डीसी डाक्टर शाहिद अख्तर ने जनसेवक प्रभात रंजन को निलंबित कर दिया है। अनुशासनहीनता के आरोप में सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियम 3 (11) एवं (lll) तथा झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के नियम 91 (क) का हवाला देते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर जनसेवक को झारखंड सेवा संहिता के नियम 96 एवं झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 20 16 के नियम 10 के तहत जीवन यापन भत्ता देने की बात कही गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!