Search

April 26, 2026 9:49 pm

बुजुर्ग महिला क़ो राफेज आलम ने किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़ । इंसानियत फाउंडेशन संस्था असहाय जरूरतमंदो क़ो आवश्यकता अनुसार रक्तदान करता आया है, अब तक इस समूह ने 521 यूनिट रक्तदान कर चुके है |1 दिसंबर को पाकुड़ की 45 वर्षीय बुजुर्ग महिला पूजा साहा हीमोग्लोबिन काफी कमी हो गई थी। डॉक्टर ने एमरजेंसी एक यूनिट ए पॉजिटिव खून की व्यवस्था करने क़ो कहा। परिजन ने केदुल साहा मैं संस्था से संपर्क किया। सूचना सचिव बानिज शेख क़ो दिया |सचिव ने मनीरामपुर के राफेज आलम क़ो रक्तदान के लिए तैयार किया उसने बिना देरी किये बल्ड बैंक जाकर ए पॉजिटिव रक्तदान किया तब जाकर इलाज संभव हो पाया | उपस्थित तसलीम आरिफ बुलेट ने कहा मानव खून का कोई विकल्प नहीं है, हम सबको आगे आकर जागरूकता का पहल करना है, जरूरतमंदो निस्वार्थ सेवा ही इंसानियत फाउंडेशन का पहचान है, मौक़े पर सारफुल शेख, इंतिखाब आलम, तसलीम आरिफ बुलेट, बानिज शेख, कर्मचारी नविन कुमार थे। |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!