Search

May 5, 2026 2:19 am

सत्य सनातन संस्था के राहुल सिंह को पाकुड़ एवम अजय यादव को साहेबगंज जिला अध्यक्ष बनाया गया।

राजकुमार भगत

पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अरूप चक्रवर्ती के नेतृत्व में कोर कमेटी के सर्व समिति से पाकुड़ से राहुल सिंह एवं साहिबगंज से अजय यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।संस्था के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र देकर दोनो प्रखर समाजसेवी, हिंदुत्ववादी ,सनातनी राहुल सिंह एवं अजय यादव को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। बकायदा संस्था के सम्मानित पदाधिकारीगण ने जिला अध्यक्ष का जिम्मेवारी मिलने पर शुभकामनाएं दिए। अब से पूरे जिले का दायित्व निर्वाह करते हुए सुचारू रूप से संस्था को संचालिन राहुल एवम अजय करेंगे।दोनो ने संस्था हित में कार्य कर संस्था को मजबूती प्रदान करने की सक्रियता के साथ सहमति जताई।मौके पर संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि दोनो सामाजिक कार्यकर्ता है। उनके साथ पूर्व में भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ हैं तथा उन्होंने सनातनी के लिए काफी अच्छा काम भी किया है।उम्मीद है कि संस्था के हित में वह निस्वार्थ भाव से निष्ठा पूर्वक संस्थाहित में कार्य कर संस्था को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे।वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजित चौबे,सचिव चंदन प्रकाश, संयुक्त सचिव अजय भगत,उपाध्यक्ष गौतम कुमार,कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर एवं सम्मानित सदस्यों के साथ साथ प्रदेश के विभिन्न जगहों से उनको शुभकामनाएं दिया जा रहा था।

img 20240728 wa00346917942979670493706
img 20240728 wa00335485109711822533521

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!