Search

May 12, 2026 4:33 pm

हैप्पी क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच के फाइनल में रामपुर ने मकदमपुर को हराया।

सानू कुमार

महेशपुर प्रखंड के बिरकिट्टी पंचायत के बिरकिट्टी गांव में हैप्पी क्लब की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में फाइनल मैच रामपुर और मकदमपुर के बीच हुआ. जिसमें रामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 68 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मकदमपुर टीम ने 5ओवर में 54 रन ही बना पाया. इस प्रकार से रामपुर के टीम ने 14 रन से जीत हासिल की. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा, जिला महासचिव दाउद मरान्डी, जिला महासचिव राजकुमार भगत, प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख, प्रखंड महासचिव नईम शेख, सचिव मो अब्दुल अहद, सचिव अताउर रहमान, मन्नान शेख,सेटु सेख,कुसुमुद्दीन मिंयां, पाकुड़िया प्रखंड सचिव कमाल अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!