Search

June 18, 2026 2:57 am

लोस चुनाव को लेकर थाना प्रभारी ने सुरक्षा बल के जवानों के ठहरने के लिए कई स्थानों का किया निरीक्षण।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जोरों—शोरों से जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस अफसरों ने भी प्रखंड में पहुुंचने वाले विशेष सुरक्षा बलों के जवानों के ठहरने के प्रबंध भी शुरू कर दिए हैं।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के अगुवाई मे चिन्हित स्थलों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक गाइडलाइन जारी की है। सोमवार को प्रभारी ने प्रखंड क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा के वन विभाग के आवास,तालपहाड़ी,डुमरिया, आदि अन्य कई स्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक इन स्थानों को आगामी लोकसभा चुनावों में फोर्स के ठहरने के लिए चिन्हित किया गया है।प्रभारी ने स्थलों का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय और विद्युत आदि का भौतिक रूप से सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान जवानों को किसी भी ही बदइंतजामी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए प्रभारी ने संबंधितों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने संबंधित आवश्यक दिशा—निर्देश भी जारी किए। इसके अलावा प्रभारी ने प्रमुख मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधित आवश्यक गाइडलाइन जारी की।

img 20240429 wa00317273877905023891541

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!