सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़ ) राजमहल लोकसभा क्षेत्र 01 में मतदान सातवें फेज में अगामी 1 जुन को होगा, इसको लेकर सामान्य प्रक्षेक पर्यवेक्षक पाकुड़ जिला के विभिन्न प्रखंडों के बूथों का लगातार निरीक्षण कर रहे ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सफल हो सके,इस संबंध में सामान्य प्रक्षेक पर्यवेक्षक ने बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर के बुथ निरीक्षण के क्रम में बताया कि राजमहल लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न बूथों का जायजा ले रहे है, जहां मतदाताओ को मतदान के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो , साथ ही सारी सुविधाएं बूथ पर मिल सके,ताकि आसानी से मतदाता मतदान कर सके,वही बिजली,पानी, शौचालय सहित बुनियादी सुवाधाओ को लेकर भी स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए ताकि सभी संसाधनों को सुदृढ़ कर सके।
मौके पर बिडियो लिट्टीपाड़ा श्रीमान मरांडी ,हिरणपुर थाना प्रभार प्रभारी एसआई अंशु उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।









