अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड सभागार में मंगलवार को जनवितरण प्रणाली आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी जनवितरण दुकानदार उपस्थित हुए,जिनके साथ आपूर्ति पदाधिकारी ने पहले जनवितरण कार्यों को समीक्षा किया और उन्हें कई निर्देश दिया । बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी ने छूटे हुए राशन कार्ड धारियों का आधार एंट्री करने, प्रवासी मजदूरों का नया राशन कार्ड बनाने,सभी कार्ड धारकों का ई केवाईसी करने ,सभी का राशन कार्ड को मोबाईल नंबर से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही निर्धारित मात्रा में और निर्धारित समय में राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया।





