Search

May 21, 2026 10:51 pm

राजद युवाओं के साथ हमेशा खड़ा रहेगा: युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन प्रसाद यादव

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ शहर स्थित मारवाड़ धर्मशाला में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा युवा संवाद चौपाल’कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष महावीर मदैया ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन प्रसाद यादव और प्रदेश प्रवक्ता शामिल हुए। युवाओं को संबोधित करते हुए रंजन प्रसाद यादव ने कहा युवा संवाद चौपाल‌के माध्यम से राज्य के अधिक से अधिक युवाओं से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है।यह कार्यक्रम वर्तमान में पूरे राज्य में चलाया जा रहा है।राजद युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि भविष्य में युवाओं के हक की लड़ाई के लिए जरूरत पड़ी, तो पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।जिला अध्यक्ष महावीर मदैया ने अपने संबोधन में बताया कि ‘युवा संवाद चौपाल यात्रा’ का उद्देश्य संगठन की जड़ों को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी अभी से 2029 के चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों में जुट गई है।इस कार्यक्रम के दौरान पाकुड़ जिले के भारी संख्या में युवा मौजूद रहे, जिससे पार्टी की सक्रियता और युवाओं के बीच बढ़ते प्रभाव की झलक देखने को मिली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!