Search

May 23, 2026 9:46 pm

भीषण गर्मी में बिजली संकट पर राजद का ‘हल्ला बोल’, 24 घंटे में सुधार नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी।

तिलभिटा फीडर में लो-वोल्टेज से जनता बेहाल, ईई बोले— “रविवार तक दुरुस्त होगी व्यवस्था”

पाकुड़ जिले में पिछले कई दिनों से जारी लचर विद्युत आपूर्ति और भीषण गर्मी से त्रस्त जनता के समर्थन में अब राजद मुखर हो गए हैं। शनिवार को राजद के जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पाकुड़ विद्युत कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा से मुलाकात किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने दो-टूक चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो राजद जनहित में उग्र ‘हल्ला बोल’ आंदोलन शुरू करेगी।बताया कि भीषण गर्मी में बिजली की किल्लत से त्राहिमाम मचा है। विभाग को कल तक का समय दिया गया है। अगर सुधार नहीं हुआ तो राजद चुप नहीं बैठेगी।

तिलभिटा फीडर में लो-वोल्टेज पर जताई नाराजगी

प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक अभियंता का ध्यान विशेष रूप से तिलभिटा फीडर की ओर आकृष्ट कराया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दो दिनों से तिलभिटा फीडर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे न तो पंखे चल रहे हैं और न ही अन्य उपकरण। भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज की मार झेल रहे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस पर अभियंता ने संज्ञान लेते हुए तकनीकी कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया है।

कल तक सुधर जाएगी व्यवस्था: ईई

विद्युत कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा ने आश्वासन दिया कि विभाग पूरी तत्परता से काम कर रहा है और रविवार तक आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना’ के तहत लोग सौर ऊर्जा अपनाकर राहत पा सकते हैं, जिस पर 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है।इस मौके पर मुख्य रूप से राजद के जिला सचिव हजरत शेख, युवा नेता समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में विभाग से जल्द से जल्द नियमित बिजली और सही वोल्टेज सुनिश्चित करने की मांग की।

img 20260523 wa00032569438375902229506
img 20260523 wa00041134445502215731478

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!