कांग्रेसी नेताओं ने पाकुड़ में सड़क और पुल निर्माण योजनाओं की आधारशिला रखी
12 आरईओ सड़क और 7 पुल-पुलिया बनेंगे
सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ को विकास की सौगात मिली है। मंगलवार को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम की अनुशंसा से पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में एक दर्जन आरईओ सड़क एवं स्पेशल डिवीजन विभाग से 7 उच्च स्तरीय पुल-पुलिया का निर्माण होगा जिसका लागत लगभग ढाई सौ करोड़ है।कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक एवं जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन ने संयुक्त रूप से इन सड़क योजनाओं की आधारशिला रखा I
शिलान्यास में आरईओ विभाग से हमरूल नदी उच्च स्तरीय पुल से मुख्य सड़क पीरलीपुर तक पथ निर्माण कार्य, लखनपुर बड़तला आरईओ रोड से पाकुड़ अंडर ब्रिज तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य, पाकुड़ पॉलिटेक्निक पीडब्ल्यूडी रोड से कोला जोड़ा होते हुए बारहाबाद तक पथ निर्माण कार्य, झिकरहटी मुख्य सड़क से माडापड़ा होते हुए लखनपुर हरिजन टोला तक पथ निर्माण कार्य सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया।मौके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, जिला महासचिव ए गांगुली,सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम, गुलाम रसूल, जाकिर हुसैन, मंसूर शेख,कमरुल सेख सहित विभागीय पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।









