Search

September 20, 2026 2:27 am

कोल कंपनी पब्लिक सड़क छोड़ बनाए परिवहन के लिए अलग से सड़क:- अध्यक्ष उदय सिंह

पाकुड़ विस पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की पदाधिकारीयों के साथ शनिवार को परिसदन के सभागार में बैठक हुई । समिति के सभापति उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पर्यावरण और प्रदूषण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई । इस दौरान समिति के सभापति ने पर्यावरण एवं प्रदूषण से संबंधित कई विषयों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की । साथ ही साथ इस दिशा में उठाये गये कदम की जानकारी ली गयी । अधिकारियों को दिये कई निर्देश समिति ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिये । बैठक के पत्रकार वार्ता हुई सवालों के जवाब में माइनिंग क्षेत्र का दौरा करने की बात कही, उन्होंने कहा कि आम नागरिक जिस रास्ते में चल रहे हैं उस रास्ते से कोल वाहन नहीं चलेगा साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी व कोल कंपनी के साथ बैठक कर जल्द माल ढुलाई के लिए अलग रास्ते सीएसआर मद से बनवाने की बात कही। बैठक में सिसई के विधायक जिग्गा सुशरण होरो, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, पोटका के विधायक संजीव सरदार मुख्य रूप से उपस्थित थे । बैठक में डीएफओ, आइटीडीए, डीटीओ,खनन पदाधिकारी, एसडीओ समेत संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!