Search

April 27, 2026 11:18 pm

स्वच्छ दुर्गा पूजा पंडाल प्रतियोगिता में सद्भावना केंद्र पाकुड़ प्रथम स्थान पर

शीतला मंदिर द्वितीय व राजा पड़ा तृतीय स्थान घोषित

राजकुमार भगत

पाकुड़। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में प्रशासक राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के अवसर पर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आयोजित स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता 2023 के प्रथम ,द्वितीय तृतीय विजेताओं को पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया गया। साफ सफाई एवं विभिन्न स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रथम पुरस्कार सद्भावना केंद्र द्वितीय पुरस्कार शीतला मंदिर एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में राजापड़ा को सोल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया l इसके अतिरिक्त सरस्वती पुस्तकालय अर्थात अटल चौक और पाकुड़ रेलवे स्टेशन को संतान पुरस्कार देते हुए सोल से सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में पूर्व से निर्धारित 10 मापदंडों के आधार पर स्वच्छता की श्रेणी में प्रथम द्वितीय और तृतीय चयनित किया गया l नगर परिषद प्रशासक राजकमल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूकता एवं झुकाव के साथ स्वच्छता को अपने जीवन शैली में उतारने का एक प्रयास है l ऐसे त्योहारों में हमारे अधिक से अधिक सहरवासी भाग लेते हैं , जो की आम जनों में स्वच्छता के प्रति संदेश देने का एक अच्छा मौका होता है l मौके पर नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे , नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा , कार्यालय के बड़ा बाबू देवाशीष देव बर्मन , अभियंता आदित्य मिर्धा, राजू कुमार एवं सुबोध कुमार, सुपरवाइजर ,शुभम, मनीष, जोगिंदर जी ,संजय ,कंचन, गुड्डू केअतिरिक्त कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद रहे ।

IMG 20231104 WA00131

 

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!