Search

May 10, 2026 1:23 pm

जेएसएलपीएस महिला स्वावलंबी समिति की वार्षिक सभा में सखी मंडलों ने साझा किया सफलता का सफर

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएलपीएस सीएमटीसी भवन में सोमवार को संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, डीएमएसएमआईबी आशीष कुमार, मुखिया अनिता सोरेन, बीपीएम बासुदेव मंडल एवं समूह की दीदियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सभा में महिला समिति के वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की संकुल संघ रिपोर्ट, प्राप्ति एवं भुगतान, आय-व्यय विवरण, वार्षिक कार्य योजना और बजट समूह अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया।
उपस्थित पोलिना दीदी ने अपने जीवन में आए बदलाव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहले वह हड़िया दारू बेचती थीं, लेकिन अब जेएसएलपीएस से जुड़कर फूलोझानो योजना के तहत ऋण लेकर व्यवसाय कर रही हैं। अच्छे कार्य कर रहे भीओ एवं एसएचजी सदस्यों को संकुल संघ के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष द्वारा रजिस्टर देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीएपी तुलसी गुप्ता, जीसीआरपी गुलजार खातून, सेतु दीदी नरगिस बेगम, एफएलसीआरपी रुक्सार खातून, सबीना टुडू, सीएलएफ ओबी सदस्य शांति बास्की, प्रेमलता हेम्ब्रम, सकीना बीबी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

image editor output image 143106004 17573488753551527725875138160149

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!