सुदीप कुमार त्रिवेदी
30 जून हुल दिवस के उपलक्ष्य पर पाकुड़ के कुमार कालिदास मेमोरियल कालेज में संताल लाहन्ती बाईसी सह छात्र समन्वय समिति, दुमका, संथाल परगना के द्वारा संताली क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने रूचि दिखाते हुए भाग लिया । इस क्विज़ प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 7 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा एवं इसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 3000, 2000 एवं 1000 रूपये के रूप में पारितोषिक दिया जाएगा एवं उनको एस पी कालेज दुमका में सम्मानित किया जाएगा । कुमार कालिदास मेमोरियल कालेज में आयोजित इस क्विज़ प्रतियोगिता में हूल दिवस के अलावे जे पी एस सी, जे एस एस सी, एवं एस एस सी से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए थे। इस आशय की जानकारी छात्र नेता कमल मुर्मू ने दी । कमल मुर्मू ने बताया कि इन प्रश्नों के आधार पर इस बात का सबूत मिलता है कि गरीब व सामान्य तबके से संबंधित आदिवासी छात्र व छात्राओं का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है लिहाजा ऐसी प्रतियोगिता आगे भी आयोजित की जाएँगी । क्विज़ प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जयसेन सोरेन, जीवन बास्की, सुशीला हाँसदा, निकिता हाँसदा,नवीन हाँसदा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





