Search

September 25, 2026 11:26 am

रथ यात्रा के दौरान सत्य साईं सेवा संगठन ने की जल सेवा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। उल्टी रथ यात्रा (घूरती रथ) के पावन अवसर पर शनिवार को श्री सत्य साईं सेवा संगठन, पाकुड़ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र में एक विशेष स्थान पर लगाए गए सेवा शिविर में 1500 से अधिक लोगों ने ठंडा जल ग्रहण कर राहत महसूस की। भीषण गर्मी और रथ यात्रा की भीड़ के बीच यह पहल श्रद्धालुओं के लिए संजीवनी बनी।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संगठन के संयुक्त जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ठाकुर, कन्वीनर सुशांत दुबे, सुशांत ओझा, निशांत कुमार, निर्मल यादव, अभिजीत घोष, सुष्मिता मंडल, राजा चौबे, ओम कुमार, रवि ठाकुर, राजेश रजक एवं डॉ. देवकांत ठाकुर (जिला अध्यक्ष सह राज्य एसआरपी एवं मेडिकल इंचार्ज, सत्य साईं सेवा संगठन, झारखंड) सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!