Search

May 10, 2026 10:38 am

विद्यालय अब दूर नही,साइकिल पाकर छात्रों के खिले चेहरे।

साईकिल मिल जाने से विद्यालय आने में समय की बचत होगी। इस समय को हम अध्ययन मे लगायेंगे:-छात्र

छात्र-छात्राओं ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार।

सतनाम सिंह

राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को आगे लाने के लिए प्रयासरत है। राज्य सरकार का सोच है कि घर से स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण बहुत से छात्र छात्राएं पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं और वे अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवार ऐसे होते हैं जो आर्थिक समस्याओं से जूझते रहते हैं और अपने बच्चों को सुविधा मुहैया कराने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे विद्यार्थी आगे की पढ़ाई करने के बजाय घर मे रहना पसंद करते हैं। इन एहसासों को महसूस करते हुए झारखंड सरकार ने बच्चों के पारिवारिक और आर्थिक स्थिति एवं समस्याओं को देखते हुए समस्त छात्र-छात्राओं को उन्नति का पहिया (निःशुल्क साइकिल योजना) के अंतर्गत साइकिल प्रदान करने का निर्णय लिया। पाकुड़ जिले के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साईकिल वितरण किया जा रहा है। छात्रों ने साईकिल पाकर कहा कि साईकिल से विद्यालय आनें में समय की बचत होगी। इस समय को हम अध्ययन में लगायेगे। साथ ही साथ छात्रों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि ऐसी ही सोच के साथ झारखंड सरकार आगे बढ़ रही है।

पाकुड़ जिले में 15 हजार साईकिल वितरण करने का निर्धारित लक्ष्य:-डीसी

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बताया कि जिले में 15 हजार साईकिल वितरण करने का निर्धारित लक्ष्य है। जिले के विभिन्न स्कूलों में अबतक कुल 5 हजार साईकिल का वितरण छात्रों के बीच किया गया है‌। जुलाई महीने के अंत तक साईकिल वितरण के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण कर लिए जाएंगे।

img 20240722 wa00133702039665680928597

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!