Search

May 3, 2026 11:37 pm

तारापुर मवि में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को तारापुर स्थित मध्य विद्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर के बीआरपी लखीराम साहा , सीआरपी कुमुद दास मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में अध्यक्ष पद पर विकास कुमार साहा का चयन किया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष सह संयोजिका अनिता देवी , सदस्यों में आरती देवी , हेमंती देवी ,राजेश कुमार पाल , शंकर राज , राजा मरिक , प्रेम मुर्मू , ज्योति देवी , सैदुन बीबी आदि का चयन किया गया। बीआरपी संजय जयसवाल ने बताया कि इस समिति का कार्यकाल तीन वर्षो का होगा। जो विद्यालय विकास , एमडीएम सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डा .सुभाष आनन्द सहित सभी शिक्षक व काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!