Search

May 3, 2026 9:14 pm

बिजली व्यवस्था पर एसडीपीआई का अल्टीमेटम, 5 दिनों में सुधार नहीं तो होगा आंदोलन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। बिजली की आंख मिचौली से परेशान सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने पाकुड़ प्रखंड में लगातार हो रही बिजली की अनियमित और लचर आपूर्ति को लेकर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक ज्ञापन जिला अध्यक्ष मोबारक शेख के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में यह स्पष्ट किया गयाहै कि बीते कई सप्ताहों से बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार ट्रिपिंग, बिजली का काटना और लो वोल्टेज से आम नागरिकों परेशान है।इससे न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, बल्कि व्यवसाय, स्वास्थ्य सेवाएं और विद्यार्थियों की शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एसडीपीआईने मांग की है कि आगामी 5 दिनों में ठोस समाधान नहीं होता है तो पार्टी जनहित में जोरदार आंदोलन, घेराव और विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह जनहित से समझौता नहीं करेगी और आवश्यकता पड़ी तो कानूनी मार्ग भी अपनाएगी।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मोहम्मद हंजेला शेख, कोषाध्यक्ष ओबाईदुर रहमान, जिला उपाध्यक्ष अहेदुल शेख, जिला महासचिव (संगठन) मोजाहेदुल इसलाम, जिला सचिव मानजार शेख, तथा जिला कमेटी सदस्य हबीबुर शेख और हासिबुल शेख भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!