Search

May 10, 2026 12:54 am

छात्रों को मिली साइबर सुरक्षा की पाठशाला, एसडीपीओ ने दिए जागरूकता के टिप्स।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के उर्सुलाइन प्राइमरी टीचर्स एजुकेशन कॉलेज, चंद्रपुरा में सोमवार को साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार और थाना प्रभारी रवि शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एसडीपीओ विजय कुमार ने छात्रों को साइबर अपराधों के खतरों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पैसा मुफ्त में नहीं मिलता, इसलिए लालच से बचें। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे न केवल खुद सतर्क रहें बल्कि अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत टोल-फ्री नंबर 1930 पर सूचना दें, जिससे शिकायत दर्ज होने के बाद खोए हुए धन की वसूली संभव हो सके। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी सक्रिय रूप से सवाल पूछे और अपने विचार साझा किए। मौके पर सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर अगाथा कन्डुलना, उपप्राचार्य सिस्टर सलोमी हांसदा, प्रधानाध्यापिका सिस्टर कमला, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रशिक्षणार्थी और उर्सुलाइन विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

img 20250915 wa00282475283310318588849
img 20250915 wa00265851227404913047559
img 20250915 wa00302897210857300028962

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!