Search

September 28, 2026 4:49 am

वेद व्यास आवास योजना के तहत 17 लाभुकों का हुआ चयन

जिला मत्स्य विभाग अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना के लाभुकों के चयन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में वेद व्यास आवास योजना के तहत कुल 17 लाभुकों का चयन राज्यादेश के अनुरूप किया गया। वैसे लाभुकों का चयन किया गया जिनको अन्य कोई सरकारी आवास नहीं मिला है एवं जिनका कच्चा मकान है। बैठक में पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!