Search

May 6, 2026 2:36 pm

बांका जिले में अपहरण का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने किया अपहृत व्यक्ति को बरामद!

बीते चार अगस्त को पिस्टल की नोक पर बाराहाट से किया था अपहरण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बिहार के बांका जिला अंतर्गत बाराहाट से बीते चार अगस्त को अपहृत व्यक्ति किसी तरह अपराधियो की चंगुल से भाग निकला था। जिसे गुरुवार को हिरणपुर पुलिस ने स्थानीय लोगो की सहयोग से मोहनपुर मोड़ से बरामद किया। इसकी सूचना मिलने साथ बाराहाट थाना के एसआई हृदयानन्द यादव हिरणपुर थाना पहुंचकर अपहृत व्यक्ति 55 वर्षीय अमरेंद्र कुमार चौधरी को अपने कब्जे में लेकर लेकर गया। अपहृत व्यक्ति ने बताया कि गांव में स्थित मेरे अधीन रहे साढ़े 35 डिसमिल जमीन की विवाद दूसरे लोगो के साथ वर्षो से चल रहा था। बीते चार अगस्त की रात करीब 10 बजे मैं अपना कैफे बन्द कर घर की ओर लौट रहा था कि बोलेरो वाहन में सवार चार -पांच की संख्या में अपराधियों ने मेरे कनपटी पर पिस्टल रख अपहरण कर वाहन में बैठाकर ले गया। मुझे काफी दूरी में स्थित जंगल के बीचों बीच एक टिन की छतनुमा मकान में रखा गया। वहां दो दिन व रात काफी तकलीफ में रहे। छह व सात अगस्त की रात दो बजे करीब जब सभी अपराधी सो गया था , तो मौका देखकर घर के वेंटिलेटर से किसी तरह निकला व भाग निकला। इस क्षेत्र की पहचान न होने के कारण सड़क मार्ग से ही भाग रहा था। इसी तरह भागते भागते गुरुवार अहले सुबह करीब तीन बजे कोटालपोखर पथ में जा पहुंचा। इसके बाद मोहनपुर मोड़ में बैठा था। सामने देखने पर अपराधियो की पहचान कर लेंगे ।इस सम्बंध में बाराहाट के एसआई ने बताया कि अपहृत व्यक्ति के पुत्र राहुल कुमार ने बीते पांच अगस्त को थाना में मामला दर्ज कराया था। जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि गश्ती दल द्वारा सुबह आठ बजे अवहृत व्यक्ति को बरामद कर बाराहाट पुलिस को सौपा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!