Search

October 18, 2026 12:29 am

हत्या कर फाँसी का रूप देने व अचानक हमला कर छीना झपटी के अलग-अलग मामले हुए दर्ज

दोनों मामला पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र का

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 140/24 एवं 141/24, दिनांक 26/6/2024 के तहत पाकुड़ नगर थाना में दो अलग अलग मामले दर्ज किए गए । जिसमें पहली घटना अचानक हमला कर अँगूठी छीनने का मामला है । इस संबंध में नया बल्लभपुर निवासी रायसुद्दीन शेख की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है । नगर थाना कांड संख्या 140/24 व भादवि की धारा 341/324/379/504/506/34 के तहत दर्ज मामले में अदद शेख, मोहम्मद शेख, शरीफ शेख व अन्य को नामजद किया गया है जबकि दूसरा मामला हत्या कर फाँसी का रूप देने का है जिसकी शिकायत, जे बी रोड, गया बिहार के निवासी भरत कुमार शर्मा ने की है । नगर थाना कांड संख्या 141/24 व भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पाकुड़ गीतांजलि शो रूम के मालिक सुमित जायसवाल व उनकी पत्नी, सुरेश नंद झा, सानु मिश्रा, तारणी ठाकुर व गोपाल कृष्ण शर्मा कुल पाँच लोगो को नामजद किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!