सुदीप कुमार त्रिवेदी
21वीं सदी के भारत में जहाँ हम चाँद पर पहुंच चुके हैं वहीं दूसरी ओर हमारी बेटियां घर से बाहर निकल कर इस पुरूष सत्तात्मक समाज की रूढिगत परंपरा व पुरातनपंथी विचारों को दरकिनार करती हुए पुरूषों के साथ समाज व देश निर्माण में मुख्य भूमिका निभा रही हैं लिहाजा हमें हमारी बेटियों को बेहतर उच्च शिक्षा, माहौल एवं जरूरी प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है ताकि वे और भी सबल रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उक्त बातें लायंस क्लब विशाल, पाकुड़ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मंजीत लाल रजक ने एक सादे समारोह में कही । बताते चले कि लायंस क्लब के अध्यक्ष ने अपने साथी सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री के प्रमुख पहल आत्मनिर्भर भारत को और बढावा देने हेतु दो स्थानीय महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि शिक्षित एवं खुशहाल बेटी हमारे देश व समाज की भविष्य होती हैं। जिस समाज में बेटियों का सम्मान नही है वह समाज तरक्की नहीं कर सकता है। लायंस क्लब के सदस्य प्रेम भगत एवं सुशील शर्मा ने भी इस मौके पर कहा कि लायंस क्लब विशाल पाकुड़ के तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के तहत इन दोनो महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया। भविष्य में लायंस क्लब ऐसे बहुत से कल्याणकारी योजनाओं के साथ पाकुड़ के गरीबों एवं जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य करने के लिए वचनबद्ध है।





