Search

October 5, 2026 11:30 am

महेशपुर में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के बाद सीआईएसएफ जवानों को थानेदार ने किया सम्मानित

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती विभिन्न बूथों और चेकपोस्टों पर की गई थी। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवानों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराया। गुरुवार को, महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने इन जवानों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी विदाई दी। सीआईएसएफ जवानों की तैनाती से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ था, जिससे चुनाव प्रक्रिया बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न हुई। थाना प्रभारी ने जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके योगदान के कारण ही चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर सीआईएसएफ जवानों ने भी थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे ही समर्पण और तत्परता से कार्य करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!