Search

May 1, 2026 4:55 pm

रक्षा बंधन में बहनों ने भाई को बांधी राखी

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): रक्षा बंधन पर्व को लेकर सोमवार को हिरणपुर प्रखंड में उत्साह का माहौल बना रहा। जहाँ बहनों ने भाई की कलाई में राखी बांधकर दीर्घायु की कामना किया। उधर अंतिम सोमवारी लेकर देवालयों में महिलाओ की भीड़ उमड़ पड़ी। रक्षा बंधन पर्व को लेकर बहनों ने भाई के ललाट में चंदन का टीका लगाया। इसके बाद आरती उतारी व भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए राखी बांधी। इसके बाद भाई का मुंह मीठा किया गया। उधर हिरणपुर स्थित शिवालयों , परगला स्थित लोकनाथ मंदिर , दराजमाठा , तोड़ाई , मोहनपुर , धोवाडांगा आदि जगहों में स्थित मंदिरों में महिलाओ ने जलार्पण किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!