राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): रक्षाबंधन पर हिरणपुर में उत्सव का माहौल बना रहा। सोमवार को पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू सुंदरपुर स्थित पुराने पंचायत भवन में पहुंचे। जहां काफी संख्या में स्थानीय दीदी व बहने उपस्थित थी। बहनों ने आरती उतारकर भाजपा नेता के कलाई में राखी बांधकर दीर्घायु की कामना किया। वही भाजपा नेता ने बहनों को उपहार दिया। भाजपा नेता ने कहा यह त्योहार परम्परागत रूप से वर्षो से चलते आ रहा है। इसमे भाई की दीर्घायु की कामना बहनों द्वारा की जाती है। भाई -बहन की असीम प्रेम व विश्वास से इस पर्व को काफी महत्व है। बहने हमेशा भाई की चिरस्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की जाती है। इस अवसर पर उज्ज्वल सेन , सैफुल इस्लाम , राहुल तिवारी , कैलाश सिंह ,अंजन शील , बादल शील आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।






