प्रशांत मंडल
Also Read: उम्मीद की रोशनी बनी फाउंडेशन, अनाथ बच्चियों को शिक्षा की नई राह, मदरसे में कराया निःशुल्क दाखिला।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के गुड़ापहाड़ गांव में मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक छः वर्षीय बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।ग्रामीणों के अनुसार देवा पहड़िया का छः वर्षीय पुत्र धरमा पहड़िया ग्रामीण पथ पर खेल रहा था उसी दरम्यान गिट्टी लोड अज्ञात ट्रेक्टर उस ओर से गुजरा रहा था जिसके चपेट में आने से बच्चे मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।जिसकी सूचना पुलिस को ग्रामीण ने दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल सोनाजोडी भेज दिया। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया की बच्चे की मौत अज्ञात वाहन कि चपेट में हुआ है।जांच की जा रही है।





