Search

May 5, 2026 4:48 pm

एससी एसटी आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में सामाजिक संगठनों ने किया भारत बंद का आह्वान

एकदिवसीय भारत बंद का झामुमो करेगी समर्थन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

विगत दिनों एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये निर्णय के विरोध में सामाजिक संगठनों द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त दिन बुधवार को प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक सम्पूर्ण भारत बंद का निर्णय लिया गया है। उक्त भारत बंद कार्यक्रम को झामुमो पार्टी के द्वारा सक्रिय समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी, पाकुड़ झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव द्वारा सोशल मीडिया पर देते हुए पार्टी के जिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य, केंद्रीय सदस्य, जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारी व सदस्य, नगर कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य, पार्टी से संबंधित बीस सुत्री के पदाधिकारी व सदस्य सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ता से उक्त भारत बंद कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की गई है। साथ ही सभी प्रखंड कमिटी को अपने अपने प्रखंड में भारत बंद कार्यक्रम में शामिल होकर सक्रिय रूप से अपना समर्थन देने हेतु निर्देशित भी किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!