Search

April 21, 2026 9:47 pm

एसपी अनुदीप सिंह ने संभाला पदभार, बोले- कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुदीप सिंह ने रविवार को पाकुड़ के एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं और जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण का भरोसा दिलाया।पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का फोकस अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय उसे पहले ही रोकने पर रहेगा, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।उन्होंने कहा कि यदि कहीं आपराधिक घटना होती है तो पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का जल्द से जल्द खुलासा करेगी। दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उन्हें कड़ी सजा दिलाना भी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।एसपी ने जिले की जनता को ‘जोहार’ करते हुए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पाकुड़ पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहेगी।

img 20260419 wa00442175349051463098852
img 20260419 wa00455486229852093977654

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!