Search

June 17, 2026 5:21 pm

रामकृष्णम ग्रुप की ओर से आज श्री राम के प्राणप्रतिष्ठा का होगा लाइव प्रसारण

कारसेवकों को किया जाएगा सम्मानित ।

राजकुमार भगत

पाकुड़। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर, अयोध्या-धाम में पुरुषोत्तम श्री राम जी के प्राण-प्रतिष्ठा सह उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण (बड़े स्क्रीन पर) पाकुड़ के टिनबंगला, मेन-रोड़ (हीरा स्वीट्स के बगल में) राधाकृष्णम् ग्रुप की ओर से 22 जनवरी 2024 के सुबह 10 बजे से राम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। जिसका उद्घाटन कारसेवक दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। इस शुभ अवसर पर राधाकृष्णम् ग्रुप के ओनर शिवम् भगत पाकुड़ द्वारा कारसेवकों को मल्यापर्ण कर सम्मानित एवं उनका आभार व्यक्त करेंगे। जिन्होंने वषों पहले राम मन्दिर आंदोलन के संघर्ष में पाकुड़ का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें स्व: परितोष कुमार गुप्ता, आलोक कुमार मण्डल, प्रदीप जायसवाल, हरिनारायण यादव, धर्मेन्द्र सिंह, अजय टेबड़ीवाल, जयप्रकाश भगत, प्रदीप रजक ने अहम भूमिका निभाया था । 22 जनवरी 2024 को 500 वर्षों के बाद श्री रामचंद्र जी के पुनः आगमन पर संध्या 6 बजे राधाकृष्णम् ग्रुप भव्य रूप से दीपोत्सव (दीपावली) मानने का कार्यक्रम आयोजित करेगा।

img 20240121 wa00528280084173373358002

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!