Search

May 12, 2026 10:25 pm

टीएमसी पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष।

मुख्य मुद्दा लिट्टीपाड़ा प्रखंड का जहां देश की आजादी के बाद आज तक न पहुंची शिक्षा ना पानी और ना पहुंचा रोजगार।

चार दशक से ज्यादा हो गए विकास सिर्फ एक ही परिवार का हुआ

राजकुमार भगत

टीएमसी पार्टी के पाकुड़ जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मोहनपुर(हिरणपुर)फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आजसू कार्यकारी फिलमोन टप्पो, आजसू कार्यकारी अध्यक्ष ने जनता को संबोधित करते हुए झारखंड कहा कि पाकुड़ जिला झारखंड के सबसे निचले स्तर पर है,क्योंकि देश आजादी के 77 साल बीतने के बाद पाकुड़ जिला झारखंड के सबसे पिछड़ा हुआ जिला है,यहां की जनता सही शिक्षा,पीने का शुद्ध पानी से वंचित हैं,यहां के जनता ने एक ही परिवार को वोट किया है जो कभी विधायक बने, सांसद बने और मंत्री भी बने लेकिन विकास इनका खुद का हुआ जनता आज भी तरस रही शिक्षा,पानी और रोजगार के लिए, पिछले करीब 40 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा से विधायक कभी सांसद तो कभी मंत्री हुआ करते आ रहे हैं,फिर भी लिट्टीपाडा़ विधान सभा क्षेत्र का विकास शुन्य हैं! पाकुड़ जिला अध्यक्ष-सह-झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख ने कहा कि पाकुड़ जिला के अमडा़पाडा़ पचूवारा में 2 कोल माइंस में बड़े पैमाने पर कोयला का उत्खनन हो रहा है एंव दोनों बाहरी कंपनी ने यहां के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं दिया है!सब बाहरी लोगों से काम लिया जा रहा है,यहां के जनता अपने पेट पालने के लिए पश्चिम बंगाल में अपने जीविका उपार्जन के लिए जाती है, झारखंड के लिट्टीपाड़ा, अमरापाड़ा के आदिवासी लोग हर साल लाखो की संख्या में रोजगार को लेकर बाहर पलायन करते है,बिहार से झारखंड अलग हुए 24 वर्ष बीत गए फिर भी पाकुड़ का दुर्दशा, दुर्दशा ही साबित हो रही है, झारखण्ड के आम जनता को यहा के सत्ता भोगी दलों ने लूटने का काम किया है !आने वाला 2024 के लोक सभा और विधान सभा की चुनाव ममता दीदी के तर्ज पर लडे़गें!झारखण्ड में टीएमसी पार्टी को सिर्फ सेवा करने का मौका दें !झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार ने संथाल परगना को दोहन शोषण करते आ रहे हैं ! उपस्थित- प्रदेश सचिव दयानंद प्र,मो0अब्दुल करीम, मो0 इकबाल अंसारी,सगीर अंसारी,सनाउल अंसारी,सुनिल मडे़या,राजेंद्र मडै़या, साइमन मुर्मू।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!