Search

May 23, 2026 8:37 pm

सीएससी केंद्रों को सख्त निर्देश, शपथपत्र व्यवस्था में पारदर्शिता और बिचौलियों पर रोक।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिसमे सीएससी संचालको को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में अंचलाधिकारी मनोज कुमार , बीडीओ टुडू दिलीप मुख्य रूप से उपस्थित थे। सीओ ने उपस्थित सीएससी संचालको से जाति , निवास प्रमाणपत्र के लिए शपथपत्र की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कुछ केंद्रों में बिचौलिया के द्वारा इस कार्य को की जा रही है। जिसमे आर्थिक उगाही भी की जा रही है। जो सरासर गलत है। इसकी पुख्ता जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रमाणपत्र को लेकर सम्बन्धित व्यक्ति स्वंय पाकुड़ न्यायालय में जाकर शपथपत्र बनाना अनिवार्य है। संचालको को निर्देश दिया गया कि सभी सरकारी नियमानुसार कार्य की निर्वहन करे। किसी से अनुचित लाभ न ले ।विभागीय रूप से सभी आईडी की जांच होगी। वही बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक माह के 25 तारीख की सीएससी संचालको की बैठक होगी। वही राजस्व कर्मचारी प्रत्येक गुरुवार को सम्बन्धित क्षेत्र में स्थित सीएससी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। आगामी 20 जून से एसआईआर का कार्य प्रारम्भ होने जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!