पाकुड़ जिले में सैकडों स्कूल ऐसे है जिसके भवन जर्जर अवस्था में है जहां छात्र ब्लैक बोर्ड को कम छत को जायदा देखते है।
एस कुमार
महेशपुर प्लस- टू उच्च विद्यालय में सोमवार को स्कूल छत में लगा पंखा अचानक गिर जाने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। कक्षा दसवीं के कमरे की छत में लगा पंखा अचानक बैंच पर गिर पड़ा। जिससे महेशपुर- शरदपुर टोला निवासी प्रीति पहाड़िन (15) को माथे व आंख में गंभीर हो गई। घटना को लेकर शिक्षकने इसकी सूचना छात्रा के अभिभावकों को दिया। परिजनों ने छात्रा को महेशपुर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने छात्रा की प्राथमिक उपचार कर रैफर कर दिया।
Also Read: आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसरोकार का मंत्र, बोले- जनता की समस्याओं के समाधान में जुटें।





