Search

May 13, 2026 5:42 am

हरिगंज व फरसा के छात्रों को मिला साईकिल।

राजकुमार भगत

पाकुड़। लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद साईकिल से वंचित बच्चों के बीच साईकिल वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में बुधवार को हरिगंज एवं फरसा विद्यालय के बच्चों के बीच साईकिल का वितरण किया गया।प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय ने कहा कि साईकिल लेने को लेकर बच्चों की उत्सुकता को देखते हुए छुट्टी के बावजूद कुल 41 छात्रों को साईकिल दिया गया।वहीं बालिकाओं के लिए साईकिल फिटिंग नहीं होने का कारण बालिकाओं को साईकिल आज नहीं दी जा सकी। इस संबंध में बीईईओ सुमिता मरांडी ने बताया कि छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर शेष बचे आठवीं कक्षा के बच्चों को साईकिल दे दिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!