Search

May 12, 2026 5:23 am

स्टूडेंट फोर सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों ने की शिव भक्तों की सेवा

विद्यार्थियों में सेवा भाव जागृत करने के उद्देश्य से अभाविप की सेवा गतिविधि है स्टूडेंट फोर सेवा

स्वराज सिंह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सेवा गतिविधि स्टूडेंट फोर सेवा-SFS द्वारा पाकुड़ नगर के भगत पाड़ा स्थित भगवान महादेव के मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निशुल्क, दूध ,बेलपत्र गंगाजल आदि पूजा सामग्री का वितरण भक्तों के मध्य किया गया। इस अवसर पर आभाविप की महाविद्यालय उपाध्यक्ष रानी साहा ने बताया कि सेवा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘स्टूडेंट फोर सेवा’ गतिविधि का संकल्प विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लिया है. इसी निमित्त अपनी संस्कृति एवं सामाजिक सेवा के प्रति युवाओं को जागरुक करते हुए विभिन्न मंदिर परिसरों में नि:शुल्क पूजन सामग्री वितरण का कार्यक्रम स्टूडेंट फोर सेवा गतिविधि ने किया है। विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय ने बताया कि स्टूडेंट फोर सेवा गतिविधि विद्यार्थी परिषद के द्वारा आम विद्यार्थियों को सेवा से जोड़ने के लक्ष्य से चलाई जा रही है ‌। सेवा परमो धर्म: के माध्यम से समाज की सेवा करते हुए यह गतिविधि रक्तदान, सेवा शिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
पाकुड़ नगर की सह मंत्री मान्यता भगत ने बताया कि एस० एफ० एस० के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा के कार्यों में सम्मिलित करने का उद्देश्य हम सभी ने रखा है। इसी निमित्त संध्या में भगवान महादेव के बारातियों के स्वागत में विभिन्न मंदिर परिसरों में शरबत का भी वितरण स्टूडेंट फोर सेवा के कार्यकर्ता करेंगे।
मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय, महाविद्यालय अध्यक्ष आनंद भंडारी, जिला समिति के सदस्य विशाल भगत, हर्ष भगत, विशाल यादव, अभिजित सिंह आदित्य कुमार, राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20240308 wa00124917229491354430141
img 20240308 wa00132486654439740170678

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!