पुलिस अधीक्षक ने पुराने और अति जर्जर क्वार्टर को तोड़ने का थाना प्रभारी को दिया निर्देश।
बजरंग पंडित
पाकुड़िया संवाददाता जिले के नए एसपी प्रभात कुमार ने बुधवार की शाम को पाकुड़िया थाना पहुँचकर औचक निरीक्षण किया । मौके पर उन्होंने थाना का भौतिक जायजा चारो तरफ घूम कर लिया लिया,चहारदीवारी एवं परिसर के अंदर भवनों का निरीक्षण किया, परिसर के अंदर पुराने और अति जर्जर क्वार्टर को तोड़ने का निर्देश थाना प्रभारी अभिषेक राय को दिया । थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी थाना प्रभारी से ली । अपराध नियंत्रण को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घन्टा सजग रहने ,नियमित गश्ती करने का निर्देश दिया । असमाजिक तत्वो पर अंकुश लगाने,क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का सख्त निर्देश दिया । पाकुड़िया थाना क्षेत्र की भगौलिक एवं सीमाई इलाके की जानकारी ली । मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक राय के साथ अवर निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम ,सहायक अवर निरीक्षक पप्पू कुमार चौधरी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान उपस्थित थे ।









