Search

May 20, 2026 3:12 am

लेटेस्ट न्यूज़

पोषण पखवाड़ा दिवस पर सेविकाओं को दिलाई गई शपथ

पोष्टिक आहारों का किया गया प्रदर्शनी

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): घाघरजानि स्थित प्रखण्ड कार्यालय परिसर में प्रखण्ड स्तरीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जहां पोष्टिक आहारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बीडीओ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जहां सभी आंगनवाड़ी सेविकाएं उपस्थित थी। बीडीओ ने सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पोषण पखवाड़ा आठ से 23 अप्रेल तक चलेगी। बच्चे , धातृ माता सहित किशोरियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन की आवश्यक है। जिससे शरीर स्वस्थ्य रहेगा।आंगनवाड़ी केंद्रों में भी सन्तुलित आहार की नितांत आवश्यकता है। जिसमे पोष्टिक तत्व रहना जरूरी है।बाजार में काफी मात्रा में पैकेट फूड पाई जाती है। जिसमे पोष्टिक पदार्थ नही पाया जाता है। सभी को हरा साग सब्जी सहित पोष्टिक आहार का सेवन अनिवार्य है। सभी संकल्प ले कि हम पोष्टिक आहार का सेवन करेंगे। इसके बाद बीडीओ ने सभी को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर पर्यवेक्षिका टुसुमुनि मुर्मू , निर्मला टुडू , बीपीओ ट्विंकल चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!