Search

May 5, 2026 10:19 pm

मोहर्रम को लें नगर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

राजकुमार भगत

पाकुड़: नगर थाना परिसर में रविवार को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आज़ाद ने की. बैठक में शहर के हरिणडांगा बाजार, हाटपाडा, बड़ी अलीगंज, आसनदीपा कमिटी के अध्यक्ष सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. अधिकारियों ने बारी-बारी से मिटी के लोगों से जानकारी हासिल की. वहीं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को भी पढ़ कर सुनाया गया. एसडीपीओ ने कहा कि पाकुड़ जिला शांत जिला के रूप में जाना जाता है. यहां के सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर एक दूसरे का पर्व मनाते है. सरकार की गाइडलाइन है कि अखाड़े जुलूस का जो समय और रूट पूर्व से तय है उसे हर हाल में पालन करना है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी भी होगी. दो एम्बुलेंस अखाड़े के साथ चलेगी. पेयजल टंकी और फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी तैनात रहेगी. उन्होंने कहा कि भड़काऊ गाना किसी भी हाल में नहीं बजेगा. गाना बजाने से पूर्व में थाना प्रभारी नगर को पेन ड्राइव के माध्यम से सुनाना होगा. जो गाना अप्रूव होगा वहीं गाना बजेगा. उन्होंने कहा कमिटी के एक व्यक्ति द्वारा गानों पर कंट्रोल किया जायेगा.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!