Search

May 15, 2026 4:00 pm

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में रात्रि विश्राम को लेकर तनवीर आलम एवं एसडीपीओ ने किया स्थल का निरीक्षण।

सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी को दिए कई दिशा निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखण्ड मे 2 फरवरी को पाकुड़ से शुरू हो रहा है। राहुल गांधी लिट्टीपाड़ा के रामपुर में रात्रि विश्राम करेंगे जिसकी तैयारी लिट्टीपाड़ा के रामपुर में पूरी कर ली गई है,जिसको लेकर गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम एवं एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बारीकी से स्थल का जायजा लिया। वहीं एसडीपीओ ने लिट्टीपाड़ा सर्किल इंस्पेक्टर उमा शंकर एवं थाना प्रभारी अरुणिमा बागे को सुरक्षा से संबधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने बताया कि पाकुड़ के नसीपुर में कार्यक्रम के बाद लिट्टीपाड़ा के रामपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान उनके स्वागत में पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है।मौके पर संजय ठाकुर,ऐनुल हक, प्रदेश सचिव लक्ष्मी, नदीम, संजीव, मिलन मंडल, गणेश साहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

img 20240201 wa00825283059443915964718

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!