Search

December 16, 2025 11:53 am

तनवीर आलम ने सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा,सुनी समस्या, समाधान का दिया आश्वासन।

सतनाम सिंह

झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत झिकरहाटी पूर्वी के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इन गांवों में इस्लामपुर, सितारामपुर, बिहार पड़ा, सकरघाट, जमतला, चंडिटोला सहित अन्य गांव शामिल थे। तनवीर आलम ने इन गांवों के ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों की हर एक समस्या पर विचार-विमर्श किया और समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, देबू बिशवास, पियारुल इस्लाम, रामबिलास महातो, डॉ जोहोरुल इस्लाम, मुखिया आतिउर रहमान नोजरुल इस्लाम, आनीकुल सेख, आसराफुल हक, आफताब आलम, सामीम आकतर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तनवीर आलम के इस दौरे से ग्रामीणों में उत्साह और उम्मीद का संचार हुआ है। उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तनवीर आलम के प्रयासों की सराहना की जा रही है।

img 20250202 wa00222837404160593875107
img 20250202 wa0025977899439903515713
img 20250202 wa00231898214131757441348
img 20250202 wa00245551560144814861668

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर