Search

October 12, 2026 6:08 pm

जंगली बंदर का आतंक: कई लोगों पर हमला, जख्मी हुए कई राहगीर

वन विभाग से की गई हनुमान को पकड़ने की मांग

बजरंग पंडित

पाकुड़िया के लोग इनदिनो जंगली बंदर के आतंक से परेशान है। पाकुड़िया बाजार सहित आसपास के कई लोगो को बीते एक सप्ताह के अंदर बंदरों ने हमला कर जख्मी कर दिया है। ताजा मामला रविवार दोपहर पाकुरिया बाजार का है। राह चलते राहगीर देवाशीष डोहर एवं संगीता पाल अपने निजी कार्य से पाकुड़िया बाजार आया हुआ था। तभी एक हनुमान आया और मनुष्य की भांति हमला करते हुए संगीता पाल को पकड़ा पकड़ कर कब्जे में लिया और हाथ में मुंह को जोर से दबा दिया। वही बचाने आए राहगीर देवाशीष डोहर को भी हनुमान बुरी तरह से जख्मी कर दिया। किसी तरह हनुमान से पीछा छुड़ाते हुए दोनों ने अपनी जान बचाई। वही मैकेनिक का कार्य करते हुए दिलीप पाल को भी हनुमान ने हाथ एवं जांघों पर काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी होने पर इन सभी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंच कर प्राथमिक उपचार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारत भूषण भगत, एवं डॉ सफीउल ओला ने किया।साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन भी सभी को लगाई गई। सभी जख्मी खतरे से बाहर है। सभी पीड़ित ने जिला वन विभाग के पदाधिकारी से निवेदन किया है कि अभिलंब हनुमान को पड़कर किसी घने जंगलों में छोड़ दिया जाए ताकि और किसी को जख्मी ना कर पाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!