Search

April 17, 2026 9:43 pm

सफाई को लेकर प्रशासन सख्त, गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

पाकुड़ नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। एसडीओ श्री साइमन मरांडी, एसडीपीओ डी.एन. आजाद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी एवं टाउन थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और कचरे को इधर-उधर न फेंककर नगर परिषद द्वारा संचालित कचरा संग्रहण गाड़ियों में ही डालें कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैला रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, मुख्य सड़क और बाजार जैसे स्थानों पर कचरा फैलाते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस (BNSS) की धाराओं एवं पुलिस अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों का नाम गुंडा पंजी में भी दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया कि स्वच्छता को लेकर अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

img 20260417 wa00204235647441894215396
img 20260417 wa0021905784489471639894

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!