सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित पाकुड़ शहर के मदपाड़ा में एक महीने पहले घटित मार पीट की घटना के लगभग एक महीने दस दिन के गुजरने के बाद पाकुड़ पुलिस ने उक्त घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । वैसे देखा जाए तो अमूमन हर दिन पाकुड़ नगर थाने में कोई ना कोई मार पीट की घटना को लेकर शिकायत दर्ज की जाती है लेकिन हर मार पीट की घटना मदपाड़ा की घटना की तरह विशेष नहीं हो पाती है । खैर घटना की बात की जाए तो उक्त मोहल्ले में किराएदार को किराये पर रखने ना रखने के मामले को लेकर विवाद हुआ था जिसकी लिखित शिकायत के आधार पर पाकुड़ नगर थाना में 64/2024 के रूप में मामला भी दर्ज किया गया है था, मामले में उस समय नाटकीय मोड़ आया जब थाना कांड संख्या 64/2024 के तहत अंनुसंधान हेतु दिनांक 22 मार्च को नगर थाने की ओर से अनुसंधानकर्ता मदपाड़ा पहुँचे थे । जैसा कि हाटपाड़ा निवासी अनवर आलम उर्फ लड्डू के द्वारा नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है । लड्डू ने अपने लिखित शिकायत में दिनांक 22 मार्च को लड्डन इमाम व उनके पाँच सहयोगी के द्वारा अपने भाई ऐजाज आलम उर्फ पप्पू, रोमिल, जावेद व चाचा आसिफ इकबाल पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था, जिसकी प्राथमिकी अनुसंधान के बाद घटना की सत्यता पाए जाने के बाद दिनांक 08 अप्रैल को दर्ज कर ली गई । बताते चले कि उक्त हमले में ऐजाज आलम उर्फ पप्पू फिलवक्त कलकत्ता के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाजरत है । खैर ये तो हुई मार पीट की घटना लेकिन इस घटना को विशेष बनाती है आम शहरी के बीच उक्त घटना की लेकर होने वाली हर दिन की चर्चा। सूत्र बताते हैं कि उक्त घटना के दोनो पक्ष राजनीतिक रसूखदारों की श्रेणी में आते हैं एवं उभयपक्षों के द्वारा अपने अपने पक्ष के लिए राजनीतिक पहुँच की एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं । मजेदार बात कि दोनो पक्ष एक ही राजनीतिक दल से बाबस्ता रखते हैं । खैर विगत कल, यानि दिनांक 03 मई को उक्त मामले के मुख्य आरोपी हैदर ईमाम, उर्फ लड्डन को पाकुड़ पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 75/24 व भारतीय दंड संहिता की धारा 147/148/341/323/32/5/307 के तहत गिरफ्तार कर आम शहरी की चर्चा को अल्प विराम दे दिया है ।





