Search

November 15, 2025 11:54 am

गांव से निकला सिपाही, आदित्य साहू को भाजपा की कमान, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि आदित्य साहू जी बेहद सरल और कार्यकर्ताओं से आत्मीय संबंध रखने वाले नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने हमेशा छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है। आदित्य साहू ने अपनी नई जिम्मेदारी पर कहा, मैं गांव का कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। संगठन को धार देना और कार्यकर्ताओं के हित में काम करना ही मेरा ध्येय रहा है और रहेगा। मेरा जीवन संगठन के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रुपेश कुमार भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति शबरी पॉल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलू भगत सहित राजेंद्र शेखर सिंह, विजय भगत, धर्मेंद्र त्रिवेदी, विश्वनाथ भगत, अजीत रविदास, पवन भगत, साहेब हांसदा, नरेन साह, देवीधन टुडू, सुकुमार मंडल, बेणेश्वर सोरेन, आशीष हेंब्रम, मनोरंजन सरकार, सुशांत घोष, सोहन मंडल, फूल बाबू कोड़ा, सुखेन घोष, गौतम पाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने साहू को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर