Search

May 13, 2026 4:43 am

अनियंत्रित होकर बीड़ी लदा ट्रक पलटा, बाल बाल बचा चालक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र के हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क रांगा के समीप अनियंत्रित बीड़ी लदा ट्रक पलटने से चालक विमलेश कुमार नागेश बाल बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एमएच 35के5233 में महाराष्ट्र से बीड़ी पत्ता लाद कर औरंगाबाद जा रहा था ठीक लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के रांगा पावर हाउस के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की लाइट के कारण बीड़ी लदा ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिस कारण गाड़ी पलट गया। हालाकि ट्रक पलटने से किसी भी प्रकार का हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की खबर मिलते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं। थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं है। चालक भी सुरक्षित हैं।

img 20240211 wa00332100926968591340048

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!