Search

May 10, 2026 12:37 am

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिट्टीपाड़ा में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन- पूजन के साथ नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हुआ| मां सरस्वती,ओम,भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन हुआ|तत्पश्चात पुरोहित गोपाल पांडे ने सम्पूर्ण विधि विधान से हवन कार्य करवाया।विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भक्तिपूर्ण वातावरण में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ हुआ| सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने हवन किया| इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को चंदन का तिलक लगाकर नए सत्र का आगाज किया गया| इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बिमल महतो ने कहा कि विद्या भारती योजना के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर में हवन पूजन के साथ नवीन सत्र का प्रारंभ होता है। हवन-पूजन से छात्र-छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और छात्र-छात्राएं पूरी ऊर्जा के साथ नए कालांश की शुरुआत करते हैं| उन्होंने छात्र-छात्राओं को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि नये सत्र में हम सब नई ऊर्जा ,नए संकल्प, नई शक्ति के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हों।पूजन के पश्चात सभी भैया- बहनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया|मौके पर सभी आचार्य दीदी जी एवं छात्र –छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!