प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) तिलका मांझी के 274वां जयंती के अवसर पर रविवार को लहंती परगना वैसी की ओर से माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान प्रखंड के चोक में स्थित तिलका मांझी के आदम कद प्रतिमा पर सभी ने बारी बारी से उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने भी उपस्थित होकर उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया।तत्पश्चात डाकबंगला परिसर में एक बैठक की गई जिसमें संथालो का स्वसाशन व्यवस्था ,एसपीटी एक्ट 37अधिनियम 1949 भारतीय संविधान का पांचवी अनुसूची सहित अन्य के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मौके पर परगनैत छुतार किस्कू, मसीह मरांडी मुंशी बेसरा, कालिदास किस्कू, सनत कुमार सोरेन, विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।







