बजरंग पंडित
पाकुड़िया के सिदपुर मौजा स्थित गरमपानी मेला से एक पांच वर्षीय नन्ही बच्ची का गुम हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। गुम हुई बच्ची काठीकुंड थाना क्षेत्र के कलहा जोर पंचायत अंतर्गत मुड़भंगा दलदली ग्राम निवासी एनेश टुडू की पुत्री मार्शिला टुडू बताई जाती है । गुम हुई बच्ची की खोज में मंगलवार को सिदपुर मुखिया ललिता टुडू के घर पहुंची उसकी मां मीरू मुर्मू ने मुखिया को जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी की रात को मेला परिसर स्थित एक पंडाल में वह अपनी बच्ची को सुलाकर सांस्कृतिक प्रोग्राम देख रही थी, उस दौरान वह बच्ची को छोड़कर प्रोग्राम के करीब चली गई,कुछ ही देर बाद वह बच्ची के पास वापस पहुंची तो तब तक बच्ची जगकर मां को खोजते खोजते भीड़ में कहीं बिछड़ गई । रात में मेला परिसर में बच्ची को उसने खोज की ,लेकिन मेला कमेटी या प्रशासन को उसने कोई जानकारी नहीं दी और 15 जनवरी को घर वापस चली गई, घर एवं अपने गांव में भी बच्ची को नहीं पाई और पुनः 16 जनवरी को सीदपुर पहुंचकर स्थानीय मुखिया को इसकी जानकारी दी। मुखिया ने तुरंत पाकुड़िया थाना को सूचित कर गुम होने की जानकारी दी ।





