Search

May 4, 2026 2:51 pm

बुजुर्ग एवं दिव्यांग को मतदान कराने हेतु नगर परिषद ने 56 ई रिक्शा को किया गया चिन्हित।

स्वराज सिंह

आगामी विधानसभा चुनाव 2024 दूसरे चरण में पाकुड़ महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा में चुनाव 20 नवंबर को होना है। बुधवार करीब 12:00 बजे नगर परिषद के समक्ष नगर परिषद के कर्मियों की उपस्थिति एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में 56 पंजीकृत ई रिक्शा टोटो को आगामी विधानसभा चुनाव में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को उनके घर से बूथ तक पहुंचाने

को लेकर नगर परिषद के कर्मियों द्वारा चिन्हित किया गया। वहीं उन्हें मतदान के दिन उपस्थित रहने को कहा गया। उक्त सेवा के लिए ई रिक्शा चालकों को उसका दैनिक भत्ता दिया जाएगा वहीं दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को यह सेवा इलेक्शन कमिशन की ओर से मुक्त मुहैया कराई जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!